फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के बारे में किया ग्रामीणों को प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह का आरंभ जिला ग्राम्य विकास संस्थान के सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को दीप जलाकर किया। इस मौके पर ग्राम्य विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

सत्र प्रभारी केबी पांडेय, प्रशिक्षक अमर सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करें, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में प्रत्येक गांव में पांच व्यक्तियों को नामित करके प्रशिक्षित किया गया। जिसमें रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और सेक्रेटरी आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क योजना आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान सुशील सिंह, कैलाश यादव, विकास, मंगला सिंह, बच्चन राम, मीरा देवी, कैलाश दूबे, राजबली यादव, सुधाकर तिवारी, राजेश गौतम, अर्जुन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें