फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ से हटाया तो रोडबेज परिसर में बनाया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। सोनभद्र से जौनपुर तक नेशनल हाइवे का दर्जा मिलने के बाद फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी में विभाग द्वारा मड़िहान क़स्बा स्थित अतिक्रमण हटाए जाने से दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। फुटपाथ से हटाने के बाद इन परिवारों की रोजी रोटी भी छिन गई। फिलहाल जब तक इन परिवारों के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक इन लोगों ने रोडवेज परिसर समेत सरकारी अस्पताल में अपना अस्थायी आशियाना बनाया है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत कई वर्षों से क़स्बा स्थित फुटपाथ पर गुमटी, टीनशेड, छप्पर आदि के नीचे छोटी मोटी दूकानों के सहारे इन परिवारों का गुजर बसर होता था। जिला प्रशासन के आदेश के बाद मंगलवार को तहसील मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग अधिकारी व भारी पुलिस पीएसी बल की निगरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मड़िहान थाने तक दोनों पटरियों पर बुलडोजर से सफाई कराया गया। भारी संख्या में पुलिस पीएसी बल की वजह से विरोध तो दूर लोग अधिकारियों से सवाल जबाब तक नहीं कर पाए। डेरे से सामान हटाने तक का समय न दिए जाने से आमजन में सरकार व अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। वहीं सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग एके यादव का कहना है कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ 110 फीट विभाग की जमीन पर लोग कब्जा किए हैं। फिलहाल अभी तत्काल में महज 55 फिट जमीन खाली कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें