मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के महुवारी कला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का बीडीओ सुनील तिवारी ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को आवासों का निर्माण जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखें। इसके बाद महुवारी गांव में ग्राम समृद्घि योजना पखवारा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आवासों के लिए लाभार्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना की सूची से चयन किया जा रहा है। सूची के ग्रामीणों का नाम ब्लॉक मुख्यालय पर पेँट कराया गया है। उन्होंने कहा कि आवास के लिए चयनित व्यक्ति को क्रम वार धनराशि मिलेगी। इसके लिए किसी भी कर्मचारी को धन नही दे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव व टीए गिरी मौजूद रहे।