फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों से मुक्त होना होगा हिंदू समाज को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से पिपरा हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन में सांगठनिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने हिन्दू समाज को सामाजिक कुरीतियों से मुक्त हो कर एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुत्व भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का दर्शन है। हिंदू समाज सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं पूरा विश्व हिंदू दर्शन की महत्ता को स्वीकार करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता अभियान को गतिशील बनाने को कहा। जिला संयोजक अविनाश ने कहा कि हिंदू समाज को छुआछूत एवं जातिगत भेदभाव से ऊपर उठना होगा। हिन्दू समाज की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की मजबूत बुनियाद ही देश की सुरक्षा का आधार है। सहमंत्री लवलेश अग्रहरी ने कहा कि हिंदुत्व की विचार धारा सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष भेष नारायण चौरसिया ने कहा कि हिंदुत्व की प्राचीन गौरव गाथा से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन प्रखंड महामंत्री धर्मेद्र दूबे ने किया। इस अवसर पर अजय गिरी, प्रिन्स सिंह, कल्लू अग्रहरी, दिनेश अग्रहरी, भगवती दूबे, लवकुश केशरी, डॉक्टर अग्रहरी, विजय शंकर अग्रहरी, श्याम शरण अग्रहरी आदि रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें