फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा एवं विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओपी सिंह ने पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

दक्षिणी परिसर के विंध्यवासिनी व नीलगिरी महिला छात्रावास, विंध्याचल, शिवालिक एवं अरावली छात्रावासों को बड़े ही आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया गया। इस बार दो नए छात्रावासों में भी जन्माष्टमी की पूजा हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला एवं बाल लीला पर आधारित विभिन्न झांकियों एवं नाट्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न छात्रावासों में सजावट व झांकियों का मूल्यांकन किया। परिसर के आचार्य प्रभारी एवं विशेष कार्याधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न छात्रावासों में पूजा अर्चना हुई। उप मुख्य आरक्षाधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह, डा. अजय कुमार सिंह, डा. सोमू सिंह, डा. रत्न शंकर मिश्र, डा. अनिल कुमार सिंह, नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें