फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवोदय विद्यालय में 165 मीटर चहारदीवारी टूटी, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंध समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक में डीएम के सामने उठा सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा
विज्ञापन

पटेहरा। जवाहर नवोदय विद्यालय में जलभराव, क्षतिग्रस्त चहारदीवारी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग उठी। शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें समस्याओं के समाधान के साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई।
प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने परिसर में जलनिकासी के लिए पक्की नाली बनवाने, 165 मीटर क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत कराने, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, नियमित मेडिकल कैंप लगाने और सोलर लाइट लगवाने की मांग की। परिसर में बिजली के खुले तारों को एबीसी केबल से बदलने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि और लक्ष्य के अनुरूप काउंसलिंग कर उन्हें नीट-जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया जाए। विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थियों की उपलब्धियों और करियर की प्रगति पर भी नजर रखी जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रवेश परीक्षा-2027 के सुचारू संचालन और परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर भी चर्चा हुई। इसमें एसडीएम मड़िहान संतोष कुमार ओझा समेत स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा विभाग के 14 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें