फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा के लिए भेजे गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फमिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। गुरुवार को इसके लिए बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय से ब्लाकवार प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा हिंदी विषय से शुरू हो रही है और यह 25 मार्च तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी व कक्षा दो से कक्षा पांच तक लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा होगी। मौखिक परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए 14 मार्च को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने समय सारिणी जारी कर प्रश्नपत्रों का वितरण कराया। परीक्षा प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्नपत्रों का वितरण ब्लाक वार किया जा रहा है। अधिकांश जगहों पर प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। इस परीक्षा में जिले में दो लाख 73 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें