फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में यूरिया की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की किल्लत होने से किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। इस समय गेहूं की फसल के लिए खेतों में यूरिया की आवश्यकता है। किसान साधन सहकारी समितियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

यूरिया खाद मिर्जापुर से शास्त्री पुल होते हुए कछवां और मझवां ब्लाक के लिए आती है। शास्त्री पुल पर कई दिनों से भारी वाहनों पर लगी रोक से यूरिया नहीं आ पा रही है। पिछले सप्ताह से समितियां सिर्फ पुराने स्टाक से ही काम चला रही थीं लेकिन अब किसानों को यूरिया के अभाव में समितियों से बैरंग वापस होना पड़ रहा है। समिति के पदाधिकारी शशिकांत व श्री राम पांडेय ने शासन से मांग किया है कि वाराणसी क्षेत्र के रामनगर पुल से यूरिया खाद की कमी पूरी की जानी चाहिए। कछवां सहकारी प्रक्रियात्मक लिमिटेड के उपाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, कछवां साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह (गुड्डूू), कछवां सहकारी समिति के क्रय -विक्रय अध्यक्ष मनोज सिंह, रामापुर साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष कल्लू सिंह, कछवां सहकारी समिति विपणन अध्यक्ष गोपाल सिंह ने भी शासन और प्रशासन का ध्यान इस समस्या की तरफ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें