मिर्जापुर (मिर्जापुर)। प्रमुख सचिव कृषि के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलवार टीम गठित कर साधन सहकारी समिति के साथ ही साथ प्राइवेट दुकानों पर छापेमारी की गई। सदर, लालगंज, मड़िहान व चुनार में कुल 34 दुकानों पर हुई छापेमारी के दौरान 13 दुकानों से उर्वरकों के नमूने लिए गए। अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों का निलंबन और चार को चेतावनी दी गई।
छापेमारी के दौरान जिला कृषि अधिकारी पीके प्रजापति लालगंज स्थित साधन सहकारी समिति के अलावा दिव्य सीड्स दुकान पहुंचे। साधन सहकारी समिति में व्यापकतौर पर अनियमितता पाई गई। यहां पर यूरिया चेक के माध्यम से न देकर ज्यादातर उर्वरक नगद दाम पर बेचे गए थे। इसी तरह से चुनार में गठित टीम ने हुई छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबन किया। सदर तहसील व मड़िहान मेें उर्वरक के दुकानों पर छापेमारी की गई।