फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर वृद्घ की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के महामलपुर गांव के पास ट्रक से कुचलकर शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे 70 वर्षीय एक वृद्घ की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के खल्हुआ गांव निवासी लल्लू 70 वर्ष समेत दो लोग शुक्रवार को बाइक से बाजार आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बाजार से लौटते समय जैसे ही बाइक सवार दोनों क्षेत्र के महामलपुर गांव के पास पहुंचे कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों ट्रक के सामने गिर पड़े। ट्रक के नीचे आते ही लल्लू की कुचलकर मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें