चील्ह (मिर्जापुर)। विकास खंड कोन के चेकसारी गांव में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख कोन ज्योति आनंद त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित किए गए।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, आंचल मौर्या द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रहीं। बालक 100 मीटर दौड़ में धीरेंद्र यादव प्रथम, राहुल यादव द्वितीय व अनुराग यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग यादव प्रथम पंकज यादव द्वितीय, अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। 150 मीटर दौड़ में मनीष कुमार प्रथम, विकास कुमार द्वितीय, प्रदीप कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम जगापट्टी व द्वितीय स्थान पर हुसैनपुर की टीम रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनुरुद्धपुर पश्चिम पट्टी प्रथम स्थान व कोल्हुआ द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बब्बन यादव, विमल दुबे, नरेश तिवारी, अवधेश प्रसाद गौड़, दीपक तिवारी, राज नारायण यादव आदि मौजूद रहे।