फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के अघवार गांव में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर पूरे मकान को खंगालते हुए एक कमरे में रखे 25 हजार रुपये नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के सामान चोरों ने गायब कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

अघवार गांव निवासी लखंदर पांडेय के मकान में सोमवार की रात चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर आंगन में घुस गए। पूरे कमरे को खंगालते हुए एक कमरे में रखे 25 हजार रुपये नगदी तथा 75 हजार रुपये के चांदी के जेवरात व कपड़ा आदि चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी लखंदर पांडेय को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को बताया। परिजनों ने बताया के घर का सदस्य मनीष बाहर रहकर कार्य करता है। इन दिनों वह घर पर आया हुआ था। शनिवार को बैंक से 25 हजार रुपये एलआईसी में जमा करने के लिए निकाला था। बुधवार को पैसा जमा करना था। इसी बीच पैसा चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें