फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं भाजपा के प्रदेश के महामंत्री विद्यासागर सोनकर शुक्रवार सुबह मिर्जापुर जनपद में आ रहे है। उनका हेलीकाफ्टर सुबह करीब नौ बजे विंध्याचल के अष्टभुजा में उतरेगा। जहां वह साढ़े नौ बजे विभागीय अधिकारियों के साथ अष्टभुजा डाक बंगले में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करने के बाद नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल चले जाएंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं तैयारी पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सुबह सात बजे लखनऊ से ऐशबाग से कार द्वारा राजकीय एयरपोर्ट असौमी लखनऊ पहुंचेंगे। वहां से सात बजकर 40 मिनट पर हेलीकाफ्टर द्वारा आठ बजकर 50 मिनट पर विंध्याचल के अष्टभुजा में बने हेेपीपैड पर पहुंचेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से माध्यमिक उच्चशिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी करेंगे। पौने दस बजे पत्रकारों से बात करेंगे। दस बजकर 15 मिनट पर डैफोडिल्स स्कूल में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगी। इसमें सोनभद्र एवं भदोही लोकसभा के सांसद वीरेंद्र सिंह, सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार भी रहेंगे और तीनों जनपदों के विधायक तथा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एडिशनल एसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय के अलावा सीओ नगर तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस पीएसी के भारी संख्या में जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें