फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । मझवां विकास खंड के रामचंदरपुर गांव में तीन अक्तूबर को यूनिसेफ टीम के साथ न्यूयार्क से एक्ज्येकीट डायरेक्टर हनिरेट्टा फोर के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक पियूष श्रीवास्तव ने गांव का निरीक्षण किया। खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त समेत सभी अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय के साथ ही साथ गांव में हुए विकास कार्यो पर नजर रखी। मंडलायुक्त ने तालाब व सड़कों के किनारे उगे घास को कटावाए जाने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान गांव में जीर्णशीर्ण पड़े कूप को देख मंडलायुक्त ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को दो दिन के अंदर कूप का मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया। गांव भ्रमण के दौरान आयुक्त ने गांव की कुछ महिलाओं और दिव्यांगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रुबरु हुए। आयुक्त के पहुंचने से पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल व सीडीओ प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक शालिनी ने संयुक्तरुप से गांव का निरीक्षण किया। गांव का भ्रमण कर सीसी रोड पर बनाए गए टूटे नाले को ढकवाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह, जिला प्रोवेशन अमरेंद्र पोत्स्यायन, डीपीआरओ सीआर जायसवाल, जिला कोआडिनेटर विनोद श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा, सीएमओ डा ओपी तिवारी, बीएसए प्रवीण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें