फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय बाजार के पास शनिवार की अपराह्न साढ़े चार बजे बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मधोर गांव की रहने वाली यशोदरा देवी (42) शनिवार को अपने बेटी के साथ हलिया बाजार आई थी। अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग बेटी के साथ पैदल ही घर जा रही थी। हलिया बाजार से थोड़ी दूर पर पहुंची थी कि पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे पीएचसी हलिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक प्राथमिक उपचार करने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। यशोदरा देवी की बेटी की विदाई 25 जून को है। इसके लिए वह हलिया बाजार में सामान खरीदने आई थी। मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देख बेटी सदमे से बेहोश हो गई। जानकारी होते ही परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें