जेल में छात्रनेताओं से मिलकर आते सपा नेता
मिर्जापुर। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आशीष यादव नेतृत्व में जिला कारागार पहुंच कर जेल में निरुद्घ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र कौशलेश सिंह एवं अनुराग गुप्ता से मुुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके छात्रों की गिरफ्तारी मामले की जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
जेल में निरुद्ध छात्रों ने सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को अपनी पीड़ा सुनाई। छात्रों ने जिलाध्यक्ष को बताया कि हिंदू हास्टल, हालैंड हास्टल व डायमंड जुबली तथा एक अन्य हास्टल में रहने वाले छात्रों से पूरे साल की फीस ली जाती है। जो हास्टल का रूम जुलाई में आवंटित हो जाना चाहिए वह नवंबर व दिसंबर में आवंटित होता है। हास्टल आवंटित करने के लिए बार-बार विश्वविद्यालय से गुहार लगानी पड़ती है फिर भी हास्टल आवंटित नहीं किया जाता है।जिसका विरोध करने पर छात्रों की पिटाई की जाती है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों, छात्रों व नौजवानों की जायज मांग पर उनकी आवाज को दंडात्मक तरीके से दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने छात्रों के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। कहा कि यदि छात्रों पर लादे गए मुकदमे वापस न किए गए तो सपाई चुप बैठने वाले नहीं। प्रतिनिध मंडल में पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, सुरेंद्र सिंह पटेल, स्वामी शरण दुबे, आनंद तिवारी, इन्द्रजीत पांडेय, आकाश यादव, शशांक यादव, अभिषेक व शुुुभम यादव मौजूद रहे।