फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के चयनित 71

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। ददरा हिनौता सहकारी समिति के 786 किसानों में से सिर्फ 68 को ही अब तक ऋण मोचन का लाभ मिल पाया है। प्रदेश सरकार ने ऋण मोचन का योजना का अंतिम तिथि 15 मार्च तक बता रही है जबकि 718 किसान अपना सहकारी बैंक में ऋण माफ होने की राह देख रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने के वादे को पूरा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अकेले राजगढ़ के ददरा हिनौता सहकारी समिति के 786 किसानों का ऋण मोचन योजना में चयनित सूची सरकार को भेजी गई थी, जिसमें से अब तक मात्र 68 किसानों का ही ऋण माफ किया जा सका है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा अखबार के माध्यम से कल आए बयान में कहा कि किसानों को ऋण माफी का आवेदन करने का अंतिम अवसर 15 मार्च की खबर से किसान मायूस है। उनका कहना है कि न ही सरकार हमारा ऋण माफ कर रही न ही हमको माफी से बाहर कर रही है। ऐसी दशा में आखिर हम क्या करें विभाग भी हम किसानों को सही रास्ता नही दिखा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें