मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रमईपट्टी में कांजी हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि अतिक्रमण को हटवाया जाए। जिससे उस जगह पर पार्क बनवाया जा सके। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत पार्क और शौचालय बनवाया जाएगा। इस दौरान आरआई नंदराज सिंह, बालगोविंद अग्रवाल आदि रहे।