फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के तीसरे दिन तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। वहीं छानबे क्षेत्र के बाबू घनश्याम सिंह इंटर कॉलेज सिहावल में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाई जांच के दौरान गेट से भाग निकले।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने विकास खंड मझवां के पंडित लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज कछवां में दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। वहीं श्रीमौनी स्वामी इंटर कॉलेज जिगना में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि आंतरिक सचल दल के सदस्य गेट पर ही छात्र-छात्राओं की विधिवत तलाशी ले लें, जिससे परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अनुचित साधन नही ले जा सकें। इस दौरान प्रमोद यादव, सपना सिंह, अंजना सिंह आदि शामिल रहे। विकास खंड छानबे के क्षेत्र के बाबू घनश्याम सिंह इंटर कॉलेज सिहावल में इंटरमीडिएट की हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाईयों को गेट पर तलाशी के दौरान पकड़ लिया गया। हांलाकि दोनो मुन्ना भाई भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग निकले। गुरूवार को पहली पाली में केंद्र पर दूसरे के स्थान पर युवक परीक्षा देने पहुंचे था गेट पर शंका होने पर जांच के दौरान आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड फर्जी होने की शंका पर शिक्षक जांच करने गया तो वह भीड़ देख भाग निकले। केंद्र व्यवस्थापक की सक्रियता से कोई नकली परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें