बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरूवार को दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के द्वारा अभि संस्करण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन प्रबंधन की प्रभारी निधि चड्ढ़ा ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकते हैं। साथ ही अन्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र की जरूरत और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में डीडीयू कौशल केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. रत्न शंकर मिश्र सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।