ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज के देवघाट नदी मड़वा धनावल में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से कराया जा रहा है। खनन माफिया द्वारा रात्रि में ट्रैक्टर से बालू की निकासी कराई जा रही है। इसके आलावा नौगवां पहाड़ी, बबुरा रघुनाथ सिंह, लहरियादह से गिट्टी तथा बोल्डर,पटिया,के अवैध धंधे का सिलसिला जारी है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय पुलिस के प्राइवेट कारखासों द्वारा इंट्री भी लिया जा रहा है ।
खनन माफिया क्षेत्र में सक्रिय अब भी सक्रिय है। खनन माफिया रात्रि में दर्जनों ट्रैक्टर पर गिट्टी तथा बालू लोड करा कर धड़ल्ले से परिवहन करा रहे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश की ओर से ओवरलोड गाड़ियां पुलिस की मिलीभगत के चलते दिन रात मिर्जापुर रीवा मार्ग से गुजर रही है। जिसकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस तथा वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। अधिकारियों द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए यूपी एमपी बार्डर भैसौड़ बलाय पहाड़ मिर्जापुर रीवा मार्ग पर चेक पोस्ट लगाया गया था, लेकिन वर्तमान समय में चेक पोस्ट न होने के कारण खननकर्ता के हौसले बुलंद है। इतना ही नहीं यूपी एमपी बार्डर की पहाड़ियों पर भी सरकार के रोक के बावजूद भी खनन का खेल जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि खनन का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।