फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ में अटेवा पेंशन बचाओ मंच का मंडलीय सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सयफाई कर्मचारी संघ के क्रांति सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि अटेटवा पेंशन बचाओ मंच का एक मात्र मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली है। पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि एनपीएस आने वाले भविष्य में देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। प्रदेश मंत्री अटेवा विजय प्रताप यादव ने कहा कि डा. रामआशीष सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अंजना सिंह ने कहा कि 60 वर्ष की सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन नही मिल रही है। पेंशन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुुमार सिंह ने कहा कि एक दिन का सांसद व विधायक आजीवन पेंशन प्राप्त करता है जबकि 60 वर्ष की सेवा करने वाले शिक्षक को पेंशन नही मिल रही है। प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी, उपेंद्र वर्मा ने पेंशन को लेकर विचार व्यक्त किया। इस दौरान योगेश, राजेश कुमार मौर्य, रामजी पंकज, अभिषेक कुमार सिंह, माधुरी, गणेश प्रसाद, दीपक, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, नेहा गोस्वामी, डा. धर्मराज सिंह, मनोज पांडेय आदि ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें