फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर, तालाब का पानी पी रहे हैं पाठशाला के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। विद्यालयों में यूनिफार्म से लगायत दोपहर भोजन तक का इंतजाम है पर पेयजल का इंतजाम ही नहीं है। दोपहर भोजन के बाद बच्चे नहर में पानी पीने जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय कठारी में का हाल ऐसा ही है। हैंडपंप के अभाव के यहां के बच्चे नहर और तालाब का पानी पीते हैं।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के 213 प्राथमिक तथा 69 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को दोपहर भोजन के अलावा पुस्तक, बैग, यूनिफार्म सब मिलता है। ज्यादातर बीमारियां दूषित पानी पीने से होते हैं लेकिन स्वच्छता अभियान के इस दौर में ब्लाक के तमाम विद्यालयों में दोपहर भोजन के बाद पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक विद्यालय कठारी में 157 छात्र संख्या है। विद्यालय बने दस साल हो चुके हैं। अधिकारी जांच करने आते हैं लेकिन बच्चे दोपहर का भोजन करने के बाद पानी कहां पीते हैं। इस बात पर किसी ने गौर नहीं किया। ऐसा नहीं कि अध्यापकों ने ध्यान न दिलाया हो लेकिन हुआ कुछ नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप न होने से छात्र नहर एवं तालाब का पानी पीने को मजबूर हैं। कुछ बच्चे घर से पानी ले जाते हैं लेकिन बोतल का पानी जल्द ही खत्म हो जाता है। अभिभावक राजेश कुमार मिश्र, कल्टर खां, गौरीशंकर दुबे, रमाशंकर,राकेश गौण, शहजादे, मुनिलाल ने विद्यालय में हैंडपंप लगवाने की मांग की है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम का कहना हैं कि विद्यालय में हैंडपंप न होने के कारण बच्चों को पानी पीने की कठिनाई हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक को हैंडपंप विद्यालय पर न होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें