फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा, सुरक्षा संस्कार की भावना से कार्य करता है विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व हिंदू परिषद का 53 वें स्थापना दिवस इमलहानाथ मंदिर कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर संगठन के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिला मंत्री मनोज दमकल ने कहा कि सेवा, सुरक्षा संस्कार की भावना से कार्य करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने विश्व के 67 देशों में अपना परचम फहराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई के पवरई नामक स्थान पर संदीपनी आश्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवरकर ने सभी मत पंथों के संतों के साथ मिल कर की थी। कहा कि विश्व हिंदू परिषद के प्रयास से पांच लाख से अधिक लोगों को जो दूसरे धर्मों को अपना चुके थे, फिर से हिंदू धर्म में वापसी कराया गया। वनवासियों और निर्धन बस्तियों में एकल विद्यालय के माध्यम से साठ हजार एकल विद्यालय व बड़े पैमाने पर सेवा बस्तियों में सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इस दौरान वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा कराये गए कार्यों एवं हिन्दुत्व की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अशोक दुबे, राजीव यादव, गोपाल केशरवानी, अजय दुबे, सचिन जायसवाल,सतीश गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, रूपनारायण अग्रहरी, राहुल केसरवानी, सानू राठौर, शांतनु बरनवाल, हर्षित कसेरा, द्वारिका केशरवानी, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रतन अग्रहरी ने तथा संचालन नगर मंत्रभ् उमेश पप्पन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें