हाकी के चयन ट्रायल में शामिल खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम पर जिला व मंडलीय चयन -ट्रायल हुआ। इसमें 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 23 से 28 फरवरी तक प्रतियोगिता गोरखपुर होगी।
चयनित खिलाड़ियों में आराध्या गौड़, श्रेया गौड़, महक, नैना वर्धन, अनामिका, वृंदा, सैल्वी मुस्तकार, सिद्धी सिंह, पायल, लक्ष्मी यादव, रोशनी, रहिना गौतम, प्रतिक्षा राय, आंचल बिंद, खुशी बिंद, महिमा गौतम का चयन किया गया। अनुपमा पटेल, स्वीटी बिंद, अंजलि कुमारी को आरक्षित खिलाड़ियों को रखा गया है।