फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 159 जोड़ों ने रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुक्रवार को मेगा इवेंट के रूप में आयोजित किया गया। सुरभी शोध संस्थान रामबाग चुनार एवं नवोदय विद्यालय खेल मैदान पटेहरा कला में आयोजित सामूहिक विवाह में विकास खंड नरायनपुर के 33, जमालपुर के 56, पहाड़ी के 35, मझवां के 19, सीखड़ के सात, नगर पालिका अहरौरा के चार, नगर पालिका चुनार के दो, नगर पंचायत कछवां के तीन समेत कुल 159 जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में अनुसूचित जाति के 58, अन्य पिछड़ा वर्ग के 97 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के चार वर व बधुओं ने जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। नवोदय विद्यालय खेल का मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विकास खंड पटेहरा के 53, राजगढ़ के 35 समेत कुल 88 जोड़ों की पारंपरिक तरीके से शादी कराई गई।
मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, मझवां विधायक डॉ. विनोद बिंद, ब्लॉक प्रमुख राजगढ़, पटेहरा, पहाड़ी, सीखड़ के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, डीसी मनरेगा मो. नफीस, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर, जमालपुर, पहाड़ी, मझवां, सीखड़ के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अहरौरा, चुनार एवं नगर पंचायत कछवां, बीडीओ पटेहरा एवं राजगढ़ व नरायनपुर ने नव दंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आ रही दुल्हन पिकअप पलटने से घायल हो गई। इससे उसकी शादी नहीं हो पाने से प्रभावित मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सभी नव विवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई।
उधर, राजगढ़ ब्लॉक की उपाशिका गौरव पुत्री मोहन लाल निवासी चित विश्राम की शादी बिहार के ग्राम खटखरी के बीर बहादुर कुमार पुत्र राममूरत के साथ पहले से तय थी। इस बीच दो दिन पहले हुई दुर्घटना में वीर बहादुर का पैर फ्रैक्चर हो गया था। घायल दूल्हे को कुर्सी पर अलग से बैठा कर शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें