फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गुजरात में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीलीकोठी स्थित जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को गुजरात में पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं का कहना था कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव में फैलाए गए भ्रम को तोड़ते हुए भाजपा ने प्रदर्शन अच्छा किया। उनका कहना था कि चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से इस बात का संकेत मिलता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, कौशल श्रीवास्तव, संजय यादव, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, विजय निषाद, शिवचरण, नितिन केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें