फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 431 में से 22 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस में जिले की सभी तहसीलों पर सुनवाई की गई। कुल चार सौ 31 मामले आए जिनमें से मात्र 22 का ही निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील पर डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस में एक सौ 76 मामलों में से चार का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार चुनार में 89 में 11, मड़िहान में 85 में चार तथा लालगंज में 81 में से तीन मामलों का निस्तारण ही किया जा सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम अनुराग पटेल ने अनुपस्थित 11 लेखपालों का वेतन काटने का आदेश दिया तथा तीन राजस्व निरीक्षक व एक नायाब तहसीलदार से तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया। राजस्व निरीक्षक मंगला प्रसाद सिंह ने सीमांकन आख्या के उपरांत आवेदन की भूमि का पत्थर नसब की कार्यवाही नहीं की गयी थी के कारण राजस्व निरीक्षक मंगला प्रसाद सिंह से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सैयद राहत रजा को वरासत की जानकारी न होने से तीन दिवस में स्पष्टीकरण देनेे का निर्देश दिया गया। नायब तहसील दार मझंवा उमेश चन्द ने लेखपाल देवी विश्वकर्मा को बिना उप जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये बगैर ही अवकाश प्रार्थना स्वीकार कर लिया था जिसके लिए उनसे भी तीन दिवस में जवाब देने का निर्देश दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 90, पुलिस विभाग के 14, विकास के 35, समाज कल्याण के तीन तथा अन्य विभागों के 36 प्रार्थना पत्रों सहित कुल 176 लोगों ने अपने समस्याओं से डीएम को अवगत कराया जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर शेष को एक सप्ताह में निस्तारण कर आख्या तहसील में भेजने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। लालगंज, संपूर्ण समाधान दिवस में 81प्रार्थना पत्र आए और मौके पर तीन का निस्तारण किया गया।ज्यादातर मामले पेयजल,राजस्व, पुलिस कोटे संबंधित रहे। तहसीलदार सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान संपन्न हुआ। मड़िहान, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी की अध्यक्षता में 85 फरियादी आये।इस दौरान चार शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक पेयजल,राजस्व एवं विकास सम्बंधित प्रार्थना पत्र पड़े। एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें