फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी से ढाई लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मइिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पपिराडाड़ के पास सोमवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र पर साइकिल से आ रहे केंद्र प्रभारी पर फायरिंग कर बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिया। घायल ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके की पड़ताल करने के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक गोली नहीं चली है, डाक्टर भी गोली चलने की बात नहीं कह रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौंहा गांव निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार प्रजापति पुत्र शंकर लाल प्रजापति का जमुनहियां के पास एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। प्रतिदिन की भांति वह साइकिल से ग्राहक सेवा केंद्र पर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में पिपराडाड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली मारी गई और ढाई लाख रुपये लूट लिया गया। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन और पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। विजय कुमार ने आरोप लगाया कि वह ढाई लाख कैश बैग में रखकर निकला था। रास्ते में बाइक सवार दो लोग थे। इसमें एक उसके पास आया और पिस्टल से दो फायर किया। गोली उसके सिर को छूकर निकली। बदमाश उसका ढाई लाख रुपया लेकर फरार हो गए। सूचना पर देहात कोतवाल अभय सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ सदर संजय सिंह भी जांच करने पहुंचे। सीओ ने बताया कि मौके पर लोगों से पूछताछ की गई। किसी ने गोली चलने की बात नहीं बताई। लोगों ने बताया कि बाइक सवारों से विवाद हुआ था। मामला संदिग्ध है। गोली नहीं चली है। लूट के आरोप की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें