मड़िहान। जिला सहकारी बैंक भवन में रविवार की सुबह अबुझहाल में आग लगने से कस्बा में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हरिहरा गांव निवासी रिंकू पटेल का स्थानीय बाजार स्थित घोरावल रोड पर दो मंजिला मकान है। प्रथम तल पर जिला सहकारी बैंक और भूतल पर एसके इंटरप्राइजेज के नाम से हार्डवेयर व विल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।
शनिवार की रात दुकान बंद कर रिंकू घर चला गया था। सुबह दुकान के पिछले हिस्से में गोदाम से धुआं उठते दिखा। आग लगने की सूचना पर थोड़ी देर में दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। दरवाजा खोलकर लोग अंदर घुसे। घंटो मशक्कत के बाद पानी से आग को बुझाया गया। शार्टसर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। लगभग पचास हजार रुपए की क्षति आंकी गई।