फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग सड़क हादसे में वृद्घ और अज्ञात अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरायनपुर/कैलहट। अदलहाट थाना क्षेत्र के समदपुर गांव के पास शनिवार की रात बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई और बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट के पास रविवार की सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अज्ञात अधेड़ मर गया। बाइक सवार चाचा-भतीजा भी घायल हो गए।
नरायनपुर, क्षेत्र के समदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कृपाशंकर सिंह शाम को बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। वह सड़क पर कर रहे थे कि बाइक सवार ने धक्का मार दिया। धक्का मारकर बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर गया। दोनों घायलों को नरायनपुर निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने वृद्घ को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक को दो पुत्री व चार पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलहट, पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी 50 वर्षीय बंडई अपने भतीजे 20 वर्षीय राकेश के साथ बाइक से नरायनपुर शादी का निमंत्रण बांटने गया था। लौटते समय कैलटह दाल मिल के पास बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। 50 वर्षीय अज्ञात साइकिल सवार की मौत हो गई। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में हो रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें