फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में निकले किशोर का ट्रैक के पास मिला शव,हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के दुल्हपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की भोर में आदित्य बिंद 17 वर्ष का शव बरामद हुआ। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी के पास सुजिया गांव निवासी संतोष बिंद का पुत्र था और अपने पटिदारी के भाई के साथ बारात में शामिल होने मेवली गांव गया था। परिजनों ने शव देखकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस प्रथम दृष्टया आशनाई का मामला बताते हुए मोबाइल पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सुजिया निवासी संतोष का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य बिंद को उसके पट्टीदारी का भाई जो उसका खास मित्र भी है, सोमवार की रात आठ बजे मेवली गांव में आई एक बारात में शामिल होने के लिए लेकर गया था। इसके बाद दोनों पड़री थाना क्षेत्र के दुल्हपुर गांव चले गए। वहां पर देर रात 12 बजे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। आदित्य के साथ गए युवक ने घर आकर परिजनों को जानकारी दिया। देर रात दो बजे परिजन वहां पहुंचे। वहां पर खोजबीन के बाद भोर में उसका शव रेलवे ट्रैक से दूर झाड़ियों में मिला। आदित्य के पिता संतोष ने आरोप लगाया कि ट्रैक पर खून आदि नहीं मिला है। उसके पुत्र की हत्या कर शव को वहां पर फेंका गया है। पड़री थाना प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने बताया कि मामला आशनाई का है। साथ ले जाने वाले युवक से बात की गई। उसने बताया कि वे दोनों दुल्हपुर आए थे। वह दूर एक बारात के पास खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें