फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिले गुमशुदा बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। हबीबगंज एक्सप्रेस में सोमवार को मिले गुमशुदा बच्चे को आरपीएफ ने नाम-पता पूछने के बाद उसके परिजनों से मिलाने के लिए चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर मिर्जापुर स्टेशन पर हबीबगंज एक्सप्रेस के पहुंचते ही यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी कि एक बालक ट्रेन में मिला है। सूचना पर आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय, कांस्टेबल जय प्रकाश पाठक और यातायात निरीक्षक संजीत कुमार के साथ पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले आए। उसे भोजन कराने के बाद उसका नाम व पता जाना। बालक ने अपना नाम विक्की तिवारी पुत्र पारस तिवारी निवासी ओसाई थाना बिहिया जिला आरा बिहार बताया। इसके बाद आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने चाइल्ड लाइन स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति को सूचना देकर बुलाया। बच्चे को उसके घर सकुशल पहुंचाने के लिए उसे चाइल्ड लाइन के विनय कुमार दुबे, राज लक्ष्मी यादव को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें