फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ हैवानियत पर उमड़ा जनाक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अलीगढ़ के टप्पल में मासूूम के साथ हुई हैवानियत पर जिले में जनाक्रोश उमड़ पड़ा है। रविवार को जगह- जगह गोष्ठी व सभा कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की।
नगर के गुड़हट्टी चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। विहिप के नगर अध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़, हमीरपुर, उज्जैन, बरेली जैसी जगहों पर मासूूमों के साथ जो हैवानियत की गई। वह नाकाबिल बर्दाश्त है। दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। उनको फांसी दी जाए। बजरंगदल के जिला सह संयोजक गोपाल जी केसरवानी ने कहा कि गुनहगारों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए ताकि यह घटना दोबारा घटित न हो। इस अवसर पर किशन चौरसिया, विजय केशरवानी, अभिषेक साहू, संजीव साहू, राजकुमार, प्रिंस केशरवानी आदि थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार पदारथ लाल की गली स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिला कार्यालय में रविवार को बैठक कर इस कृत्य के प्रति आक्रोश जताया गया। मांग की गई कि ऐसे हैवानों को फांसी दी जाए। इसके साथ ही संगठन की समीक्षा की गई। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि इसके विरोध में 10 जून को कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष हैदर अली, संजय कुमार गुप्ता, रविंद्र श्रीवास्तव, देवकुमार सिंह, विजय कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन

उधर, अलीगढ़ की घटना के विरोध में रविवार को युवाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की।
घंटाघर से निकला कैंडिल मार्च बसनही बाजार होते हुए केबीपीजी कालेज से पुन: लौटकर घंटाघर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा प्रदेश में बच्चियों एवं महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अध्यक्षता सत्यम त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर विरेंद्र यादव, रोहित रंजन, राहुल राव, राज चौधरी, रोहन विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, विशाल वर्मा, अमनराज यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें