हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित को पुलिस ने रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का पॉक्सो एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया।
हाईस्कूल की छात्रा ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक ने उससे शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाया। कई वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी की बात उसके घर वालों को पता चली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपित ओम प्रकाश बिंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित भागने की फिराक में है। इस पर थाना प्रभारी छोटक यादव ने आरोपित ओम प्रकाश बिंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।