फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से हटाने के अल्टीमेटन पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। ई-हास्पिटल परियोजना के तहत मंडलीय अस्पताल में काम कर हे कर्मचारियों ने 30 जून के बाद कार्यअवधि समाप्त किए जाने का अल्टीमेटम मिलने पर गुरुवार को अस्पताल में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को संबोधित ज्ञापन प्रमुख अधीक्षक को सौंपा। मांग किया कि उनकी सेवा को समाप्त न किया जाए।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि योजना के तहत सीनियर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, डेटा एग्जीक्यूटिव के पद पर कर्मचारी का कार्य कर रहे है। जो मरीजों का रजिस्ट्रेशन व एडमिशन का कार्य देखते है। सीनियर सपोर्ट एग्जीक्युटिव का काम आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करना है। दो वर्ष काम करने के बाद एनएचएम की तरफ से आदेश आया कि 30 जून के बाद सेवा समाप्त हो जाएगी। हम लोगों के स्थान पर हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स या अन्य नर्स से कंप्यूटर रिलेटेड वर्क लिया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। मांग किया कि युवाओं को बेरोजगार न कर उनकी मांगों को पूरा किया जाए। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालो में सौम्या शर्मा, रितेश केसरवानी, सुधा रानी, अंकित सिंह, राजेश बिंद, देवेन्द्र चंद पांडेय, राहुल कुमार, दीपिका राय, अमित मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें