फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें अपने जीवन काल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण की पूर्व संध्या पर दिवानी न्यायालय सभागार में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा जल एवं स्वच्छ वायु, वृक्ष ही जीवन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष जहां हमें फल प्रदान करते हैं वहीं हमारी पर्यावरण की रक्षा भी करते हैं। सचिव /सिविल जज नेहा गंगवार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर सामाजिक जागृति लाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी मात्र सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि हम एक पेड़ को अपने लाभ के लिए काट रहे हैं तो उसके स्थान पर कम से कम दस वृक्ष अवश्य लगाएं। संगोष्ठी को प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश समर पाल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें