फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की तैयारियां अंतिम दौर में, बाजारों में छाई रही चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ईद त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है। बाजारों में मंगलवार को चहल-पहल बढ़ी रही। कपड़े और जूते-मोजे व सेवई आदि की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। कड़ी धूप के बावजूद लोग अपने-अपने परिवारों के साथ अपने जरूरत के सामान खरीदने के लिए निकल रहे हैं। दुकानदार भी ईद में बेहतर दुकानदारी होने की चाहत में अपनी-अपनी दुकानें सजा ली है। कपड़ों में पांच सौ रुपए से लेकर पांच हजार तक के परिधान मौजूद हैं।
विज्ञापन

ईद के त्योहार में कुर्ता-पाजामा लोगों की पहली पसंद होने के कारण अधिकांश दुकानदारों ने इसे वरीयता देते हुए अपनी-अपनी दुकानों में रखा हुआ है। इसके अलावा जींस, शर्ट समेत अन्य कपड़ों को भी रखा है। महिलाओं के लिए भी नए-नए परिधान लाए गए हैं। महिलाएं त्योहार के दौरान विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने के लिए सामानों की खरीददारी में जुट गई हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। तेज धूप में भी रोजेदार अपने परिवारों के साथ सामान खरीदने के लिए बाजारों में निकल रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं, पुरुषों के साथ ही बच्चों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें