फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगे शिविर में आठ ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर एक स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में मंगलवार को ब्लड बैंक मंडलीय अस्पताल और ब्लड डोनर क्लब की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 15 रेलवेकर्मियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और आठ ने रक्तदान किया। इसमें रेलवे सेक्सन इंजीनियरिंग टीम, जीआरपी एवं टीटी ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुुभारंभ स्टेशन अधीक्षक रविन्द्र कुमार रक्तदान कर किया। रक्तदान शिविर में स्टेशन परिसर पर स्थित रेस्टारेंट के स्टाफ ने पूरे जज्बे के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम के समापन में स्टेशन अधीक्षक को जिला ब्लड बैंक के तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम केलिए निकलने वाले जागरूकता रैली की जानकारी दिया और उसमें शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें