फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में टूटा वाहन का शीशा,चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पियूरी गांव के पास दीपनगर इलाज के लिए जाते समय शनिवार की रात एक परिवार पर अराजकतत्वों ने पथराव कर गाड़ी का शीशी तोड़ दिया। हमले में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हमलावरों के रोकने का इशारा करने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, नहीं तो हमलावर लूट आदि की घटना को भी अंजाम दे सकते थे। आगे जाकर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन

संतनगर चौकी क्षेत्र के रैकल गांव निवासी दिलीप पाण्डेय की तबियत बिगड़ने पर बड़ा भाई नागेश, मां व बहन ममता निजी बाहन से दीपनगर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने जा रहे थे। गाड़ी पियूरी गांव के पास पहुंची थी तभी सुनसान स्थान पर कूछ लोगों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी चला रहे बीमाय युवक के भाई नागेश को उन पर शक हुआ। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। वह गाड़ी भगाने लगे तो बदमाश ईट-पत्थर चलाने लगे। ईट के हमले से गाड़ी का शीशा टूट गया। इसमें नागेश और उनकी बहन ममता घायल हो गई। दीपनकर पहुंचे कर नागेश ने यूपी 100 डायल कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पीआरवीकर्मी बीमार का इलाज कराने के बाद उन्हें घर तक छोड़ने गए। इस बीच कोई बदमाश रास्ते में नहीं दिखाई दिया। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संतनगर चौकी में तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें