फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड में पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बंधवां गांव में छह दिन पूर्व शौचालय में गई महिला के ऊपर फेंके गए तेजाब मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शौचालय में तेजाब फेंकने का स्थान न होने की बात कहकर पुलिस ने मामले का संदिग्ध बता कर पकड़े गए आरोपित को भी छोड़ दिया। जबकि परिजनों का आरोप है कि शौचालय में तेजाब फेंकने का स्थान है। कार्रवाई न होने पर रविवार को परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय रीना देवी 21 मई की सुबह पांच बजे घर के बाहर शौचालय में गई थी। इस दौरान किसी ने ऊपर से उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। शरीर पर एसिड गिरने से महिला के पीठ का हिस्सा झुलस गया था। परिजनो का आरोप था कि पड़ोस के युवक ने पुरानी रंजिश में एसिड फेंका है। उसकी मां ने डंडे से शौचालय के ऊपर लगे शेड को हटाया और उसके पुत्र ने एसिड फेंका है। परिजनों ने आरोपित युवक और उसकी मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को तो हिरासत में ले लिया। उसके बाद मामले को संदिग्ध बताते हुए आरोपित को छोड़ दिया। पुलिस का कहना था कि शौचालय में तेेजाब फेंकने का स्थान नहीं है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि शौचालय के ऊपर सिर्फ सीमेंट की चादर रखी है। उसकी जोड़ाई नहीं की गई है। उस को उठाकर तेजाब फेंका गया। पुलिस के कार्रवाई न करने और पकड़े गए आरोपित को छोड़ देने से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को एसपी अमित कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें