फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक शौचालय निर्माण पूरे किए जाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में हुए समीक्षा बैठक के दौरान कोन विकास खंड में लेफ्ट आउट बेस लाइन, एलओबी परिवारों के लिए शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों निर्देशित करते हुए उन्होंने 31 मई तक हरहाल में शौचालयों को पूर्ण कराने एवं उसके शतप्रतिशत फोटो अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए। कहा, इस मामले में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ग्राम पंचायतवार समीक्षा करते हुए पाया कि ग्राम सचिव वृजेश सिंह द्वारा चंदेल डड़िया में 10, जगापट्टी में 19 कुल 48 इज्जत घर, सचिव संजय पांडेय द्वारा ग्राम पंचायत चेकसारी में 23, पुरजागीर में 15,तिलठी में 38, विष्णुपट्टी में आठ कुल मिलाकर 84 शौचालय पूर्ण नहीं कराए गए हैं। सचिव उदय प्रकाश द्वारा बल्लीपरवा में 29, मुजेहराकला में 33, कुल 62 शौचायल अवशेष पाए गए। शहनवाज हुसैन के ग्राम पंचायत महंगीपुर 29, हरिशंकर पांडेय के ग्राम पंचायत में 18 अवशेष अवशेष पाए गए। इसी प्रकार डीपीआरओ ने सचिव मंगल सिंह के दो ग्राम पंचायत में 36, मुकेश कुमार पांडेय के छह ग्राम पंचायत में 95, त्रिलोकी नाथ के एक ग्राम पंचायत में 49, विनोद द्वितीय के एक ग्राम पंचायत में छह, विनोद यादव प्रथम के दो ग्राम पंचायत में 43, अभिषेक परासर के तीन ग्राम पंचायत में 55, ओमप्रकाश सिंह के छह ग्राम पंचायत में 29 एवं सचिव अल्केश मौर्य के तीन ग्राम पंचायत में 49 शौचालयों के निर्माण नहीं कराए गए है। डीपीआरओ ने किसी भी दशा में 31 मई तक शौचालयों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें