फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती स्थल पर सफाईकर्मी न मिले तो अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम पंचायत में ऐसे सफाईकर्मियों की अब खैर नहीं जो तैनाती के बावजूद अपने ड्यूटी स्थल पर नहीं दिखलाई पड़ते। प्रदेश सरकार पंचायतों के ऐसे सफाईकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने जा रही है। सफाई कार्य न करने वाले कर्मियों को निलंबित करने बजाए अब सीधे सेवा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल के भदोही में जहां नियुक्ति न होने से सफाईकर्मियों की संख्या शून्य है वहीं मिर्जापुर व सोनभद्र को मिलाकर कुल 3399 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। मिर्जापुर में 1973 व सोनभद्र में 1426 तैनात किए गए हैं। जिनमें अधिकांश सफाईकर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर नहीं दिखते। जिसके कारण गांवों में सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से संपन्न नहीं हो पा रही है। बार-बार मिल रही शिकायतों को लेकर निदेशक पंचायतीराज ने न सिर्फ कड़ा रुख अख्तियार किया है बल्कि मंडलीय उपनिदेशक पंचायत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जारी इस फरमान के मुताबिक मंडलीय उपनिदेशक पंचायत प्रत्येक सप्ताह दो राजस्व गांवों का औचक निरीक्षण करेंगे। पंचायत भवन निर्माण/ अंत्येष्टि स्थल निर्माण आदि के कार्य की प्रगति के साथ ही ग्राम पंचायत में पाए गए अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों के संबंध में हुए निरीक्षण आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। निदेशालय ने अपने फरमान में कहा है कि सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति की स्थिति में निलंबन की कार्रवाही किसी भी दशा में नहीं की जाएगी अपितु अनुपस्थित सफाईकर्मी के विरुद्घ तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई आरंभ करके अतिशीघ्र अंतिम निर्णय लेने के लिए नियुक्ति प्राधिकारी/संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें