फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के बाद ईवीएम पहुंची वेयर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मतगणना के बाद सभी ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को सिटी ब्लाक के भिस्कुरी स्थित वेयर हाउस ( गोदाम) पहुंचाया गया। अधिकांश ईवीएम मशीनों को रात में ही पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

मतदान के बाद जिले की सभी 2089 ईवीएम मशीनों व वीवीपैट मशीनों को उनकी कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट के साथ कड़ी सुरक्षा में बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया था। गुुरुवार को देर शाम तक हुई मतगणना के बाद जब रिजल्ट घोषित कर दिया गया और प्रमाणपत्र दे दिया गया तो कोइ आपत्ति न होने पर उनकी फिर से पैकिंग करनी शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार की सुबह तक उनको पैक किया गया और बड़े- बड़े बक्सों में उनको भिस्कुरी पहुंचा दिया गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनको रखा गया है। अब यदि कोई दल अथवा प्रत्याशी आपत्ति भी करता है तो न्यायालय के आदेश के बाद ही उनको बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें