मिर्जापुर। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा है कि वे जिले में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिले जूते व मोजे की सैंपलिंग कर रिपोर्ट प्रेषित करें।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि जूते व मोजे विद्यार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। अब उनकी सैंपलिंग कर टेस्टिंग के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा जाना है। इसलिए उनकी सैंपलिंग कर उनको अविलंब भेजा जाए। इसी प्रकार अंशकालिक अनुदेशकों के लिए भी सूचना भेजने को कहा गया। खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे एक अन्य आदेश में कहा गया कि पुस्तकालय व स्पोर्ट्स के लिए भेजे गए धन का उपभोग प्रमाणपत्र अभी तक नहीं आया है। बीईओ संबंधित विद्यालय में जाएं और सामानों को देखें। यदि कोई सामान अधोमानक पाया जाता है तो उसकी रिपोर्ट करें, कार्रवाई की जाएगी।