मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों की बढ़त का रुझान मिलते ही बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस) व निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। कई स्थानों पर कार्यकर्ता ढोल और ताशों की धुन पर जमकर थिरके।
जिगना, लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी व महानदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। संयुक्त प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर विजयपुर, गैपुरा, अकोढी, बबुरा, जोपा, खम्हरिया कला, बिहसडाकला, जिगना, हरगढ़, कुशहा व नरोईया सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गाजे और बाजे के साथ जीत का जश्न मनाया। जश्न मनाने वालो में शिवचंद्र मिश्र, राम अवध पांडेय, गोपाल जी पांडेय, राजाराम सरोज, स्वामीनाथ सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह बिहसड़ा में पन्नादेवी भगवानदास सेवा संस्थान अध्यक्ष व ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जासवाल ने गुरुवार को अनुप्रिया और भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर छप्पन भोग लगाया। गुरुवार को आवास पर जुटे समर्थकों का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संजू जायसवाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पड़री,स्थानीय बाजार में भाजपा जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चट्टी और चौराहे पर मोदी -मोदी का नारा लगाया। शिवहरी अग्रहरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर अपने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अमित कुमार ओझा, राजेश कुमार सोनकर, रमेश शुक्ला, प्रसून शुक्ला, त्रैलोकनाथ दुबे मौजूद रहे। कछवां, आदर्श नगर पंचायत स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर अनुप्रिया पटेल की जीत और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज रहे। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। इस दौरान योगेंद्र नरायन सिंह, राकेश सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे। सीखड़, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्ण बहुमत और जिले में अनुप्रिया की जीत पर आजाद चौक खैरा चौराहे पर विजय पर जश्न मनाया। उक्त अवसर पर ज्ञानघर शुक्ला, माता शंकर सिंह, आजाद उपाध्याय मौजूद रहे। हलिया, लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर स्थानीय बाजार समेत ग्राम्यांचलों में भाजपाइयों ने जमकर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। वर्ष 2014 से भी बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर श्याम बहादुर सिंह, सियाराम सोनी, श्याम मुरारी पटेल, ओंकारनाथ मिश्र मौजूद रहे। ड्रमंडगंज, अनुप्रिया और भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कोटा शिवप्रताप सिंह गांव में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान शिवेंद्र प्रताप सिंह, रबी सिंह, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे। चुनार, भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर लोगों को मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान धीरज जायसवाल, अविनाश गुप्ता, सतीश कुमार मौजूद रहे। जमुई लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित भाजपा अपना दल व निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई तथा मिठाई बाटकर संयुक्त प्रत्याशी व अनुप्रिया पटेल के साथ ही एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष जताया। जमुई, क्षेत्र के जमुहार, रेहींयां, कदवां, नुआंव, रैपुरीया, जलालपुर मैदान समेत बरेहठा सहित कई स्थानों भाजपाईयों ने जीत पर जश्न मनाया। इस अवसर पर गुड्डू सिंह, हिरा लाल सिंह, मोतीलाल, धीरज सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। अहरौरा, स्थानीय बाजार में अनुप्रिया के दोबारा सांसद चुने जाने और भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर लोग जश्न डूबे रहे। महिलाओं में भी खासा उत्साह दिखा।