फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी और मोबाइल पर चिपके रहे लोग, मोदीमय हुआ सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट जानने को लेकर गुरुवार की सुबह से लेकर सभी उत्सुक नजर रहे। इस बार मतगणना स्थल पर जाकर रिजल्ट जानने वाले कम दिखाई दिए। ज्यादातर लोग घरो में टीवी और मोबाइल पर चिपके रहे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लोग रुझानों और प्रत्याशी को मिलने वाले मतों से रुबरु होते रहे। भाजपा की जीत का शंखनाद होने के बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के फोटो लगे पोस्ट की बाढ़ सी आ गई।
विज्ञापन

एक समय था जब लोग मतगणना स्थल के बाहर खड़े होकर माइक से होने वाले एनाउंसमेंट को सुनते थे, इंटरनेट क्रांति ने लोगों को घर बैठे कहीं भी सारी सुविधा प्रदान कर दी है। गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 का रिजल्ट जानने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लोग जिले वार अपडेट रहे। वेबसाइट पर पल-पल की मतगणना से लोग रुबरु होते रहे। जीत का शंखनाद होने के बाद तो सोशल मीडिया पर बधाई का जो दौर शुरु हुआ। वो लगातार जारी है। फेसबुक पर दिए जा रहे बधाई संदेश के हर पोस्ट में पीएम मोदी की फोटो को देखकर लग रहा था कि फेसबुक मोदीमय हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी फेसबुक, और ट्वीटर पर जीत के लिए जनता का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें