फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारो ओर फोर्स की रही तैनाती, ड्रोन कैमरे से रखी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मतगणना के लिए बथुआ स्थित पालीटेक्निक कालेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रे। 600 सौ पुलिसकर्मी एक-एक कंपनी पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अंदर मतगणना कक्ष में जाने वाले मार्ग पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। बिना पास के कोई अंदर नहीं जा सका। इसके अलावा पुलिस ने ड्रोन कैमरे से पूरे परिसर पर नजर रखी। सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्जन रहा। प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एसपी अमित कुमार और एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

बथूआ शीतला मंदिर तिराहे से ही बैरियर लगाकर बड़े वाहनो को रोका जा रहा था। इसके आगे पालीटेक्निक कालेज परिसर के तीनों गेट पर सीआईएसएफ, पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। गेट नंबर एक से से पुलिस के अधिकारी, गेट नंबर दो से प्रेक्षक और गेट नंबर तीन से पत्रकार, एजेंट और नेताओं को प्रवेश दियाजा रहा था। कार्ड वालों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। तीनों गेट के अलावा पालीटेक्निक के बाहर सड़क पर पर सीआईएसएफ और पुलिस के जवान लगे थे। परिसर के अंदर भी मतगणना स्थल में घुसने वाले गेट पर डोर फिक्स मेटल डिटेक्टर आदि से जांच कर लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। अंदर मतगणना कक्ष के पास सीआईएसएफ के जवान तैनात थे। बाहर एसपी अमित क़ुमार, एएसपी सिटी और नोडल प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। खुफिया विभाग के लोग भी सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में सूचनाएं लेते रहे। सुबह पुलिसकर्मियों ने काफी तेजी दिखाई। मतगणना स्थल पर हर किसी की जांच पड़ताल करते रहे। दोपहर में जब पारा बढ़ने लगा तो पुलिसकर्मियों को परेशानी होने लगी। बाहर परिसर में लगे पुलिसकर्मी पेड़ो की छांव में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें