फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बजाए हैंडपंप उगल रहा हड्डी और मांस का टुकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेत्र के कंतित गजिया मोहल्ले में एक माह पूर्व लगे हैंडपंप से सोमवार को मांस और हड्डी के टुकड़े निकलने से सनसनी फैली गई। बीते तीन-चार दिन से हैंडपंप से दुर्गंध युक्त पानी आ रहा था इस बीच सोमवार को मांस का लोथड़ा निकलने पर लोगों ने सभासद को इसकी जानकारी दी। सभासद ने मौके पर जाकर देखा, इसके बाद नगरपालिका के जलकल विभाग को सूचना दी।
गजिया गांव में शक्ति माता मंदिर के ठीक सामने नगर पालिका परिषद की ओर से एक माह पूर्व हैंडपंप लगवाया गया था। एक सप्ताह से हैंडपंप से दुर्गंध युक्त पानी निकलने पर लोगों ने उसका प्रयोग करना बंद कर दिया। सोमवार को कुछ लोग हैंडपंप से पानी लेने पहुंचे तो उसमें से कचड़ा निकलने लगा। ज्यादा पानी निकाला तो उसमें मांस का लोथड़ा और हड्डी के टुकड़े निकलने लगे। यह देख लोग हैरान हैं। लोगों ने इसकी जानकारी सभासद मीना देवी को दिया। उन्होंने आकर देखा तो वे भी दंग रह गई। मीना देवी ने बताया कि गंदा पानी निकलने पर दो दिन पूर्व नगरपालिका के जलकल विभाग के जेई को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने बताया हैंडपंप गंगा के करार पर लगा है। हो सकता है गंगा नदी के किनारे नाले आदि से गंदा पानी हैंडपंप में आ रहा है। लोगों हो हैंडपंप के पानी प्रयोग करने से मना किया गया है। विभाग के जेई की जांच के बाद पता चल पाएगा कि आखिर हैंडपंप से मांस और हड्डी आदि कैसे निकल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें