चुनार। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन एवं हॉस्पिटल में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी को सभी जगह स्वास्थ्य सुविधा विषय पर आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।
एपेक्स के प्रधानाचार्य डा. सुनील मिस्त्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने के तथ्यों को स्पष्ट किया। साथ ही उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं एवं योजनाओं जैसे प्राथमिक चिकित्सालय, आयुष्मान भारत योजना आदि की जानकारी दी। शैक्षिक सत्र में आईएमएस बीएचयू के काय चिकित्सा के डा.अमृत गोडबोले ने पब्लिक हेल्थ में आयुर्वेद की भूमिका एवं एपेक्स के काय चिकित्सक डॉ रजनीश पाठक ने विभिन्न रोगों हेतु ली जाने वाली सावधानियों एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक नुस्खों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रो. मकसूदन सिंह ने उत्तम स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। संचालन डॉ श्वेता ने किया। एवं संगोष्ठी की सफलता के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने आभार जताया।